
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना कैसरबाग पुलिस ने चोरी की गई एक स्कूटी के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यह गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुल्तान खान (निवासी घासमंडी, ठाकुरगंज) और मो० जुनैद (निवासी कच्ची ढाल, मड़ियांव) के रूप में हुई है।
पुलिस ने इन्हें 15 अक्टूबर 2025 को रौशनुद्दौला लाइब्रेरी के पीछे कचहरी जाने वाले मार्ग से पकड़ा। उनके पास से चोरी की गई सफेद रंग की स्कूटी (नं० UP 32 HD 9723) बरामद की गई।
वादी मुकदमा श्री आदर्श कुमार कश्यप की शिकायत पर दर्ज मु०अ०सं०-179/2025 में यह कार्रवाई की गई। अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उन्हें नियमानुसार न्यायिक अभिरक्षा हेतु मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।




