
लखनऊ, 13 अक्टूबर 2025 — संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय केसरिया वाहिनी द्वारा संकल्पित पंच परिवर्तन यात्रा का आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा 3 अक्टूबर को दिल्ली से प्रारंभ हुई थी, जिसका उद्देश्य संघ के पंच परिवर्तन के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है।
इस रथ यात्रा में भारतीय राष्ट्रीय सेवक संघ तथा नाथ संप्रदाय का समर्थन प्राप्त रहा।
रथ यात्रा जब लखनऊ पहुँची, तब दुबग्गा चौराहे पर वाहिनी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वहाँ से सैकड़ों वाहनों के साथ नगर भ्रमण आरंभ हुआ। पहला पड़ाव प्रॉमिनेंट मॉल पर हुआ, जहाँ यात्रियों का स्वागत एवं भोजन की व्यवस्था की गई। तत्पश्चात यात्रा अलीगंज, जानकीपुरम, राम राम बैंक चौराहा होते हुए सेक्टर क्यू स्थित सरस्वती विद्या मंदिर पहुँची, जहाँ यात्रा के प्रथम चरण का समापन हुआ।
विचार संगोष्ठी एवं मुख्य अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम के दूसरे चरण में पंच परिवर्तन पर विचार संगोष्ठी आयोजित की गई।
मुख्य अतिथि रहे —
प्रभु नारायण श्रीवास्तव, पूर्व अवध प्रांत संघचालक एवं संस्थापक सदस्य, महामना मालवीय मिशन।
अति विशिष्ट अतिथि रहे —
संजय हर्ष , अखिल भारतीय सचिव संगठन इतिहास संकलन विभाग / पूर्व प्रांत प्रचारक।
विशिष्ट अतिथियों में रहे —
अशोक सिन्हा जी, पूर्व PCS अधिकारी, वर्तमान में अवध प्रहरी के निदेशक।
जे.के. सिन्हा, पूर्व प्रचारक व विभाग संघचालक, वर्तमान अवध प्रांत कार्यकारिणी सदस्य।
प्रो. विनोद नागर, अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय सेवक संघ।
कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँ
कार्यक्रम की शुरुआत गुरुकुल के बालकों द्वारा “राष्ट्र रक्षा स्रोत” पाठ से हुई।
दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मंच संचालन अभिषेक आनंद जी (राष्ट्रीय संयोजक, प्रबुद्ध विभाग) ने कुशलतापूर्वक किया।
भारत तिब्बत सहयोग मंच के अवध प्रांत अध्यक्ष अजित श्रीवास्तव एवं महामंत्री अंकुर सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
लखनऊ संघ परिवार के अनेक स्वयंसेवकों, हनुमान नगर के संघचालक इंद्र कुमार वर्मा जी, सहसंघचालक प्रमोद कुमार जी, दीपक शुक्ला जी, संजय गुप्ता जी, अशोक श्रीवास्तव जी, Y.K. भटनागर जी आदि ने यात्रा में भाग लि प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति
अरुण तिवारी जी (राष्ट्रीय महामंत्री, भारतीय केसरिया वाहिनी)
संजीव कुमार जी (राष्ट्रीय सचिव संगठन)
कुलदीप कुमार जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा विभाग)
संजीव सिंह जी (राष्ट्रीय सचिव, युवा विभाग)
संजय जी, सतीश मिश्रा जी, जी.पी. गुप्ता जी, प्रेम सिन्हा जी आदि।
मातृ शक्ति की सहभागिता
कार्यक्रम में मातृ शक्ति की भी सक्रिय उपस्थिति रही —
रचना जी, लालता सिंह जी, निर्मला जी, डॉ. स्मिता मिश्रा जी, शालिनी पांडे जी आदि।
विशेष आभार
कार्यक्रम के सफल आयोजन में लखनऊ जिला प्रचारक आज़ाद जी,
विशाल श्रीवास्तव जी,
हरिश्चंद्र द्विवेदी जी (प्रधानाचार्य, सरस्वती विद्या मंदिर, अलीगंज सेक्टर Q) का विशेष योगदान रहा।
भारतीय केसरिया वाहिनी ने सभी सहयोगियों, कार्यकर्ताओं व अतिथियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

