
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।जहां आम आंखें सिर्फ बाइक देखती हैं, वहीं उन्नाव पुलिस को दिखी “काली फिल्म लगी लग्ज़री कार!”
जी हां, विज्ञान अभी चाँद पर घर बनाने की सोच ही रहा है, लेकिन उन्नाव पुलिस उससे कहीं आगे निकल गई है – बाइक में कार का भविष्य देख लिया है!
सिर्फ दो पहियों वाली साधारण सी मोटरसाइकिल… और जुर्माना लग गया “काली फिल्म” लगाने का!
जुर्माना भी कोई मामूली नहीं सीधा ₹1000 ठोंक दिया गया।

अब मोटरसाइकिल मालिक परेशान, चिंतित, और हल्के से उत्साहित भी है!
कहता है,
“अगर मेरी बाइक में कार के लक्षण हैं, तो क्या पता अगली किस्त में उड़ने लगे!”
पड़ोसियों ने बताया कि वो बाइक अक्सर सड़क किनारे खड़ी रहती थी, कभी कोई VIP ऐंठन नहीं दिखाई, न ही शीशे चढ़ाए थे।
लेकिन पुलिस के चालान रसीद का कहना है
“हमें जो दिखा, वही सच है। और हमें दिखी काली फिल्म। अब बाइक हो या बुलेट ट्रेन चालान तो बनेगा।”
विशेषज्ञों की राय:
ट्रैफिक नियम विशेषज्ञों ने सिर खुजाते हुए कहा:
“अगर बाइक पर काली फिल्म है, तो हो सकता है बाइक में शीशे हों, और अगर शीशे हैं, तो हो सकता है वो शीशे टिंटेड हों… और अगर टिंटेड हैं, तो चालान तो बनता है!”


