
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।पुलिस ने आगामी त्योहारों और 12 अक्टूबर को होने वाली प्रवर अधीनस्थ सेवा और सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा की प्रारंभिक परीक्षाओं के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने रेलवे स्टेशन उन्नाव में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव भी मौजूद रहे। पुलिस ने शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए ।

