जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।। गुरुवार शाम सड़क पर कर रहे मजदूर को तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा।
शाम करीब छह बजे, लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवाबगंज कस्बे में सड़क पार कर रहे एक श्रमिक को
तेज रफ्तार डंपर ने रौंद डाला।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मजदूरी का पैसा लेने गया था… लाश बनकर लौटा घर
मृतक की पहचान विजयशंकर (65 वर्ष), निवासी शीतलगंज मोहल्ला, थाना अजगैन के रूप में हुई है।
वे कुसुंभी मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में मजदूरी करते थे।
गुरुवार शाम मजदूरी का पैसा लेने गए थे
पर घर लौटते वक्त हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार खाली डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी।
रक्तरंजित हालत में विजयशंकर सड़क किनारे गिर पड़े,
राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
हादसे के बाद डंपर छोड़ भागा चालक
डंपर चालक घटना के बाद वाहन सड़क पर छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा करा दिया है।
घर में मातम पहले पत्नी गई, अब पति भी नहीं
विजयशंकर की पत्नी का निधन पहले ही हो चुका है।
अब उनकी मौत के बाद दो बेटे विशाल और आयुष, और बेटी पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है।
पिता के शव को देख बच्चों की चीखें पूरे मोहल्ले में गूंज उठीं।
पुलिस की कार्रवाई
कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
डंपर को कब्जे में ले लिया गया है।
परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।”

