
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा पीड़ित के खाते में 16900/- रुपये रिफण्ड कराये गये।
दिनांक 07.08.2025 को आवेदक अभिषेक कुमार निवासी लोक नगर थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव द्वारा आनलाइन साइबर पोर्टल पर फोन पे के माध्यम से 16900/- रुपये फ्रॉड करने विषयक प्रार्थना पत्र दिया गया था । जिस पर थाना कोतवाली सदर साइबर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 08.10.2025 को आवेदक के खाते में 16900/- रुपये की सम्पूर्ण धनराशि रिफण्ड करायी गयी।

