
संवाददाता प्रज्जवल कुमार
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अचलगंज पुलिस द्वारा दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
आज दिनांक 08.10.2025 को निरीक्षक श्री इरशाद त्यागी, उ0नि0 लक्ष्मी नारायण द्विवेदी मय हमराह पुलिस बल द्वारा थाना अचलगंज पर पंजीकृत मु0अ0स0-544/2025 धारा 69 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अनुज यादव पुत्र फूल सिंह यादव उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम छोटी रावल थाना अचलगंज जनपद उन्नाव को कुरमापुर पुल के नीचे से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

