
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।दिनांक 08.10.2025 को समय करीब 19.50 बजे थाना आसीवन पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा थाना आसीवन क्षेत्रांतर्गत सिधौरा मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्तियों / वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार चार व्यक्तियों को रुकने हेतु पुलिस टीम द्वारा इशारा किया गया तो बाइक सवारों द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर भागने की कोशिश की गई, आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के दाहिने पैर मे गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गया, इसी दौरान तीन अन्य अज्ञात बदमाश मौके से भाग निकले। पुलिस द्वारा घायल बदमाश को मौके पर हिरासत मे लिया गया,

पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम भंवर सिंह पुत्र रक्षपाल नि0 नेकपुर थाना फतेहगढ़ जनपद फरुख्खाबाद बताया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, एक बिना नंबर अपाचे बाइक तथा चोरी के 8000 रु0 बरामद हुए हैं ,जो कि अभियुक्त द्वारा आज थाना आसीवन क्षेत्रांतर्गत चोरी किये गये थे । जिसके संदर्भ में थाना आसीवन पर मु0अ0सं0 333/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। अभियुक्त के विरुद्ध जनपद उन्नाव, फरुख्खाबाद एवं बदायूं मे 04 अभियोग पंजीकृत हैं। घायल अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा अस्पताल ले जाया गया है। अन्य तीनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास सहित आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

