
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के नरी तिराहे पर यातायात नियमों का पालन न होने के कारण गलत दिशा में वाहन चलने के कारण हो रहे हैं एक्सीडेंट आने-जाने में लोगों को भारी परेशानी
जनपद उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के नरी तिराहे पर सूत्रों के मुताबिक शाम को 4:00 बजे से लेकर 7:00 तक सुबह 8:00 बजे से लेकर 12:00 तक आए दिन गलत दिशा से वाहनों को चलने की वजह से एक्सीडेंट और जाम से लोगों को जूझना पड़ रहा है सदर कोतवाली के नरी तिराहे पर पूर्व में जिले के जिम्मेदार अधिकारियों ने ट्रैफिक पुलिस को यातायात नियमों का पालन कराने के लिए तैनात किया था जिसके कारण लोगों को एक्सीडेंट और जाम से निजात मिल रहा था। हाल ही में ट्रैफिक पुलिस यातायात नियमों को पालन कराने हेतु इस समय वहां पर नहीं पहुंच रही है जिस दिन से ट्रैफिक वहां से हटी है आए दिन गलत दिशा से वाहनों का आवागमन हो रहा है और एक्सीडेंट जाम जैसे परेशानी से लोग जूझ रहे हैं सूत्रों के मुताबिक नरी तिराहे पर यातायात नियमों का पालन कराने हेतु ट्रैफिक पुलिस की तैनाती जरूरी है जिससे एक्सीडेंट और जाम से निजात मिल सके।

