
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।चार दिन से लापता युवक का झील में मिला शव,गले में दिखे चोट के निशान,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।पुलिस ने शव को झील से बाहर निकलवाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा।फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का किया मुआयना।घटना स्थल पर पहुचें सीओ मधुप नाथ मिश्र।

अचलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नेवरना के मजरा रहाहार निवासी शिवप्रसाद का 21 वर्षीय बेटा सचिन 29 सितंबर को दिन के करीब 11:30 बजे घर से घूमने निकला था देर तक वापस न आने पर परिजनों ने आसपास पता किया जानकारी न मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन कोई पता नहीं चला ।

गांव के बाहर झील में तैरता मिला शव गुरुवार को नेवरना स्थित झील में मछली मारने गए रहाहार के वीरेंद्र नाम के युवक ने झील में शव उतारता देख ग्रामीणों को सूचित किया।

सूचना पर बीघापुर सीओ मधुप नाथ मिश्र एस ओ राजेश पाठक मौके पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकलवाया ।
शव का काफी फूल गया , तथा चेहरे पर जला हुआ इंजन ऑयल लगा हुआ है साथ ही गले में रस्सी कसे जाने के निशान जैसे दिखते हैं।

सूचना पर मां कुसमा व पिता शिव प्रसाद रोते बिलखते पहुंचे और बेटे की हत्या की हत्या किए जाने व पुलिस की लापरवाही का आरोप लगाते हुए बिलखते रहे ।सचिन दो बहनो शिवानी व मानसी में सबसे बड़ा था बेटे की हत्या से परिवार में मातम का माहौल बना हुआ है ।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होंगे कई बड़े खुलासे ।

परिजनों ने शव हत्या किए जाने व पुलिस की लापरवाही के लगाए आरोप- मृतक सचिन के पिता ने बताया की 29 सितंबर दोपहर क़रीब 11:30 बजे सचिन घर से निकला था देर शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने फोन से संपर्क करना चाहा लेकिन स्विच ऑफ था । 30 सितम्बर को मृतक की मां कुसमा ने नेवरना चौकी में बेटे के गुम होने की तहरीर दी।पुलिस ने उन्हें ख़ुद खोजने की बात कहकर वापस कर दिया । अगले दिन 1 अक्टूबर को सचिन की माँ कुश्मा ने अचलगंज थाने में जाकर तहरीर दी ।
मछली पकड़ने गए युवक को दिखा शव- मृतक के पिता ने यह भी बताया कि 2 अक्टूबर को गांव का ही वीरेंद्र नाम का युवक घर से करीब एक किलोमीटर दूर गांव के बाहर झील में मछली पकड़ने गया था ।उसे शव उतराता मिला उसने ग्रामीणों को सूचना दी।
शव से दो सौ मीटर दूर मिले चप्पल व इंजन आयल फैला मिला शव से सौ मीटर दूर सड़क किनारे महिला और पुरुष के दो जोड़ी चप्पल भी पड़े मिले है वही दूसरी ओर घटनास्थल के पास से क़रीब सौ मीटर दूर इंजन आयल भी फैला मिला है मृतक के चेहरे पर भी इंजन आयल लगा मिला है।






