-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता






लखनऊ, 2 अक्टूबर
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती के अवसर पर जय जवान जय किसान जागृति मंच द्वारा एक विशेष समारोह आयोजित हुआ । मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व डिप्टी सीएम उत्तर प्रदेश डॉ दिनेश शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नगर अध्यक्ष लखनऊ के आनंद द्विवेदी ने शास्त्री पार्क, रकाबगंज में लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डॉक्टर दिनेश शर्मा ने लाल बहादुर शास्त्री जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और अपनी भाजपा सरकार के संदेशों को संक्षेप में बताया।
लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को मुगलसराय (दीनदयाल उपाध्याय नगर) में हुआ था।पिता शारदा प्रसाद श्रीवास्तव एवं मां रामदुलारी देवी थीं। काशी विद्यापीठ से शास्त्री की उपाधि प्राप्त करने के कारण ही उनका नाम लाल बहादुर शास्त्री पड़ गया। स्वतंत्रता आंदोलन में आपने भाग लिया और जेल भी जाना पड़ा। तमाम पदों को सुशोभित करते हुए बाद में भारत के रेल मंत्री और फिर प्रधानमंत्री बने। शास्त्री जी का जय जवान जय किसान का नारा आज भी जीवन्त हैं।
कार्यक्रम में जय जवान जय किसान जागृति मंच के संस्थापक एवं अध्यक्ष नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विकास सक्सेना, महामंत्री प्रशांत शेखर वर्मा, संयोजक शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष आदर्श श्रीवास्तव, सेवा प्रमुख मनोज तथा अजय दिनेश भूषण और रविशंकर ने कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्था में भागीदारी की। शेखर श्रीवास्तव आलोक भटनागर मनोज श्रीवास्तव एवं विनोद श्रीवास्तव के अतिरिक्त संगत पंगत लखनऊ से एडवोकेट मनोज लाल, ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव के साथ नागेंद्र सिंह तथा अन्य तमाम गणमान्य एवं जन-साधारण ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
दशहरा का दिन होने के कारण श्री राम सीता लक्ष्मण, हनुमानजी की झांकी आयोजित की गई जिसमें विशेष रूप से हनुमान जी की प्रस्तुति सराहनीय रही । अन्त में भक्ति आधारित एक लघु नृत्यनाटिका की भी प्रस्तुति कलाकारों द्वारा दी गई।

