
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अचलगंज पुलिस द्वारा 02 किलो 800 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 28.09.2025 को उ0नि0 लक्ष्मीनारायण मय हमराह पुलिस बल द्वारा दो अभियुक्तगण 01. अनीष उर्फ कालिया पुत्र हजारी निवासी जमालपुर थाना मसौली जनपद बाराबंकी उम्र 28 वर्ष 02. नबी हुसैन पुत्र सुलेमान निवासी मदारीखेड़ा थाना महराजपुर जनपद कानपुर नगर उम्र 34 वर्ष को कब्जे से हडहा पुल के नीचे से अलग अलग क्रमशः 1.300 किलोग्राम व 1.500 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना अचलगंज पर मु0अ0सं0 516/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम अनीष उर्फ कालिया उपरोक्त व मु0अ0सं0 517/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम नबी हुसैन उपरोक्त पंजीकृत किया गया था।

