
लंभुआ,सुल्तानपुर। लंभुआ में मंगलवार को एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर पड़ा। मकान गिरने की वजह से घर में रखा राशन और घरेलू सामान मिट्टी के मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। राहत की बात रही कि घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। पीड़ित ने मामले की जानकारी हल्का लेखपाल को दी है।
लंभुआ नगर पंचायत के विवेक नगर निवासी रामू सुत जोखई का मकान बारिश के कारण गल चुकी मिट्टी का कच्चा मकान मंगलवार शाम भरभरा कर गिर गया,जिसमें रामू व उनकी पत्नी अनीता व उनके दो छोटे छोटे बच्चे बाल-बाल बच गए। परिवार का कहना है कि बारिश की मार झेल रहा घर ढहने से उनकी गृहस्थी का सारा सामान मिट्टी के मलबे में दब गया है और वे बेघर हो गए हैं, जिससे उनकी स्थिति दयनीय हो गई है। परिवार किसी तरह तिरपाल के से बनाए गया अस्थाई मकान में रहने को मजबूर हैं। वहीं मकान गिरने की सूचना पीड़ित परिवार ने नगर पंचायत व राजस्व विभाग को दे दिया लेकिन अभी तक न नगर पंचायत से कोई पहुंचा और न ही कोई राजस्व विभाग से। अब देखना यह होगा कि इस गरीब परिवार की सुध स्थानीय प्रशासन कब लेता है।



