जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा हत्या की घटना में शामिल चार अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 31.08.2025 को थाना गंगाघाट क्षेत्रान्तर्गत गगनीखेडा में फायरिंग की घटना घटित हुई थी जिसमे एक 10 वर्षीय बच्चे की मृत्यु हो गयी थी। जिसके संदर्भ में वादी सोनू पुत्र स्व० राजाराम निवासी गगनीखेडा थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव की तहरीर पर थाना गंगाघाट पर मु0अ0स0 535/2025 धारा 191(2)/191(3)/190/109/103 (1)/3 (5) बीएनएस व 7 सीएल एक्ट पंजीकृत किया गया था।
दिनांक 01.09.2025 को मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त अशोक निषाद पुत्र हीरालाल को पुलिस मुठभेड मे गिरफ्तार कर जेल भेज जा चुका है। विवेचना के क्रम में आज दिनांक 03.09.2025 को प्रकाश में आये चार अभियुकतगण 01. दीपक सविता (तथाकथित पत्रकार) पुत्र रमेश उम्र करीब 25 वर्ष निवासी चम्पापुरवा थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव 02. शुभम गौतम उर्फ सत्या उर्फ RDX पुत्र गौरीशंकर गौतम उम्र करीब 26 वर्ष निवासी सम्भरखेडा देवाराकला थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव 03. धनन्जय सिंह पुत्र मेघनाथ सिंह उम करीब 21 वर्ष निवासी देवाराकला थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव 04. सुनील पुत्र किशन उम्र 26 वर्ष निवासी गगनी खेडा थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव को प्रखर जी महाराज स्कूल के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

