जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।थाना बांगरमऊ पुलिस द्वारा 05 अदद प्लास्टिक की वोरी में चावल व एक अदद तमंचा 315 बोर मय 01 कारतूस बरामद कर दो अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
थाना बांगरमऊ पर मु0अ0स0-539/25 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत कियागया था। आज दिनांक 03.09.2025 को उ0नि0 अनिल कुमार मिश्रा मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा अभियुक्तगण 1. अशोक पुत्र रामनरेश निवासी बदलीपुरवा थाना बागरमऊ जनपद उन्नाव उम्र 19 वर्ष को कब्जे से चोरी की05 अदद प्लास्टिक की वोरी में चावल (लगभग 125 कि0ग्रा0) व 2. रामजी पुत्र रामचन्दर निवासी बदलीपुरवा थाना बागरमऊ जनपद उन्नाव उम्र 19 वर्ष को कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर मय 01 कारतूस बरामद कर रसूलपुर पुलिया के पास गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरागमदगी के आधार पर थाना बांगरमऊ पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 (2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी।

