
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे अपराध-विरोधी अभियान के तहत, थाना चौक पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, थाना चौक लखनऊ से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त मनोज कुमार उर्फ राजू, निवासी सराय न्यू थाना इटौंजा लखनऊ, अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था, मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया, यह कार्रवाई लखनऊ पुलिस की अपराधियों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को दर्शाती है।थाना चौक के प्रभारी नागेश उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम से यह साफ होता है कि लखनऊ पुलिस अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है और किसी भी कीमत पर शहर में अमन-चैन भंग नहीं होने देगी।इस सफल कार्रवाई के बाद, पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस कमिश्नर लखनऊ के निर्देश पर चल रहे इस अभियान का उद्देश्य शहर को अपराध मुक्त बनाना है, जिसका सकारात्मक परिणाम अब जनता के सामने आ रहा है। यह गिरफ्तारी पुलिस की सजगता और त्वरित कार्रवाई का एक और प्रमाण है।




