
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।साधन सहकारी समितियों में खाद न मिलने से किसान मायूस।सैकड़ों की संख्या में यूरिया खाद लेने समिति के गोदाम पर पहुंचे किसान।
देवगांव समिति में 400 बोरी यूरिया खाद होने के बावजूद सचिव द्वारा नहीं किया जा रहा है खाद का वितरण।जबकि आस पास की समितियों में पहले ही वितरित की जा चुकी है खाद।
देवगांव समिति में तैनात सचिव शिखर पटेल के पास दरौली समिति का भी है चार्ज।देवगांव समिति पर खाद वितरण के लिए सप्ताह में बृहस्पतिवार,शुक्रवार और शनिवार का दिन पहले से ही है निर्धारित ,इसके बावजूद भी किसानों को नहीं किया जा रहा है खाद का वितरण।
किसानों के अनुसार खाद न मिलने की वजह से धान की फसल में अभी तक नहीं पड़ पाई है खाद जिससे फसल हो रही बर्बाद
सचिव शिखा पटेल के अनुसार माढ़ापुर और खंभौली में सचिव से किसानों द्वारा हुई मारपीट को लेकर यूनियन द्वारा हड़ताल की जा रही है जिससे खाद वितरण कार्यक्रम बाधित है
पूरा मामला सफीपुर अंतर्गत देवगांव साधन सहकारी समिति का है

