
संवाददाता प्रज्जवल कुमार
आगामी गणेश चतुर्थी और बारावफात को दृष्टिगत रखते हुए मधुपनाथ मिश्रा क्षेत्राधिकारी बीघापुर व थाना प्रभारी अचलगंज द्वारा थाना अचलगंज पर पीस कमेटी की बैठक की। इस बैठक में थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं और डिजिटल वालंटियर्स ने भाग लिया।
बैठक में सभी से त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।