
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।कोतवाली सदर उन्नाव में आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक।गणेश चतुर्थी और बारावफात के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए सुशील कुमार अपर जिलाधिकारी उन्नाव,अखिलेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं दीपक यादव क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना कोतवाली सदर में पीस कमेटी की बैठक की। इस बैठक में थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं और डिजिटल वालंटियर्स ने भाग लिया।बैठक में सभी से त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन त्योहारों के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।



