
लखनऊ।।खबर राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र से है जहाँ आज अपराह्न लगभग सवा एक बजे भोला खेड़ा में रेलवे ट्रैक पर चलती ट्रेन के आगे कूद कर एक युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया।
ट्रेन से टकराने के बाद युवती का बाया पैर टूट गया और उसके सर में गंभीर चोट आई है। मरणासन्न स्थित में युवती को आरपीएफ, जीआरपी एवं डायल 112 पुलिस के संयुक्त सहयोग से आनन फानन में युवती को एंबुलेंस द्वारा हॉस्पिटल पहुंचवाया गया।
जहां चिकित्सको ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।
गम्भीर रूप से घायल युवती के पास से मिले पर्स में पुलिस को आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त 20 वर्षीय सृष्टि शर्मा, पता – संजय, 88, विनोबा नगर, हैदराबाद जनपद उन्नाव के रूप में हुई है।
घायल युवती के पर्स से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने लिखा है “सॉरी मम्मी, जैसा आप चाहती थीं वैसी बेटी मैं नहीं बन पाई” ।



