
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।योगी सरकार में भूमाफियाओं के खिलाफ एक्शन के बाद भी मौलाना की जमीन पर कब्जा करने अपने बेटे के साथ बुल्डोजर लेकर पहुंचा दबंग।
दबंग ने अपने बेटे व साथियों के साथ मिलकर मौलाना जकाउल्लाह की दीवार गिरा किया कब्जे का प्रयास।
पीड़ित के विरोध करने पर दबंग जावेद हुसैन ने मांगी 5 लाख की रंगदारी।
कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के पश्चिमी चौकी क्षेत्र के गोताखोर का पूरा मामला।
मामला रविवार का है जब पीड़ित जकाल्लाह अपने घर पर था तभी वही के रहने वाले दबंग जावेद हुसैन अपने पुत्र इमरान व अपने अन्य साथियों के साथ बुल्डोजर लेकर पीड़ित के प्लॉट पर कब्जा करने पहुंच गए।
पीड़ित जकाउल्लाह ने बताया कि पूरे मामले को लेकर कोतवाली गंगाघाट प्रभारी को प्रार्थना पत्र दे दिया है पूरे मामले की जांच कोतवाली गंगाघाट पुलिस कर रही है।
अब देखना यह है कि जिले ईमानदार व तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा भूमाफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दबंगों पर क्या कार्यवाही होती है।