-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता
लखनऊ, 24अगस्त
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के 25 अगस्त को लखनऊ आगमन पर निम्न कार्यक्रम आयोजित होंगे-
1. सुबह 9 बजे लखनऊ एअरपोर्ट पर शुभांशु शुक्ला का भव्य स्वागत जहां सीएमएस स्कूल के बच्चे सहित शासन प्रशासन के लोग भी मौजूद रहेंगे।
2. शुभांशु शुक्ला की कार परेड लखनऊ एअरपोर्ट से सी.एम.एस. गोमती नगर विस्तार कैम्पस जी-20 चौराहा होते हुए।
3. 10 बजे से शुभांशु शुक्ला का सम्मान समारोह सी.एम.एस. गोमती नगर विस्तार कैम्पस ऑडिटोरियम में।
4. 12:00 सीएमएस स्कूल ऑडिटोरियम में शुभांशु की प्रेस कॉन्फ्रेंस।
5. दोपहर 3:30 पर सीएम योगी आदित्यनाथ से शुभांशु की मुलाकात होगी।
6. 4:00 बजे लोक भवन में शुभांशु शुक्ला का सम्मान समारोह किया जाएगा।