
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के तहत, पुलिस को सूचना प्राप्त हुई,कि एक व्यक्ति द्वारा अन्य व्यक्ति को चाकू मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया है, इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ओम सिंह चौहान ने तत्काल निर्देश दिया, पुलिस बल मौके पर पहुंचकर प्राणघातक हमले में घायल व्यक्ति बोबी शुक्ला उर्फ कार्तिक शुक्ला को तत्काल ट्रामा सेंटर भेजा गया, वादी अमरीष शुक्ला ने तहरीर दिया, पुलिस टीम तत्काल कार्यवाही करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया, आरोपी फरार था मुखबिर की सूचना पर आरोपी शुभम गुप्ता निवासी राजधानी पब्लिक स्कूल के पीछे मल्लाही टोला थाना ठाकुरगंज लखनऊ को गिरफ्तार किया, थाना प्रभारी ओमवीर सिंह चौहान अपराध पर लगाम लगाने में जुटे हैं। उनकी टीम द्वारा की गई यह गिरफ्तारी उनके नेतृत्व और पुलिस की सजगता का प्रमाण है। कमिश्नर लखनऊ के निर्देश पर पुलिस टीम लगातार अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है, जिसका सकारात्मक परिणाम जनता के सामने आ रहा है। इस सफल कार्रवाई के बाद, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

