
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। ठाकुरगंज पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कमिश्नरेट के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध-विरोधी अभियान का हिस्सा है।सतखण्डा चौकी क्षेत्र में, मोहिनीपुरवा शराब ठेके के पास झगड़ा करने की सूचना पर पुलिस ने राजेश कुमार गौतम, विशाल चौरसिया और सौरभ मौर्या को सेल्समैन के साथ मारपीट और शांति भंग करने के आरोप में पकड़ा।एक अन्य घटना में, शिवम वाल्मीकि को वसंत कुंज कॉलोनी से शराब के नशे में घर वालों के साथ झगड़ा करने और शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
यह ऑपरेशन ठाकुरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक ओमवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में चलाया गया है, जिनकी अपराधियों पर नकेल कसने की कार्यशैली की सराहना हो रही है।उन्होंने खुद देर रात तक गश्त और चेकिंग अभियान चलाकर क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाया है। सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



