
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के तहत, पुलिस ने शहर में अपराधियों पर शिकंजा कस्ते हुए, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वास्तु के दौरान मुखबिर की सूचना पर 1 वारंटी चुन्नू उर्फ कश्यप, निवासी 274,64,25, रौजाबाग राजेंद्रनगर नाका हिंडोला लखनऊ गिरफ्तार किया गया, लखनऊ पुलिस की अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को दर्शाती है।थाना प्रभारी श्रीकांत राय, जिन्हें हाल ही में थाने की कमान सौंपी गई है, अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए अपराध पर लगाम लगाने में जुटे हैं। उनकी टीम द्वारा की गई यह गिरफ्तारी उनके नेतृत्व और पुलिस की सजगता का प्रमाण है। कमिश्नर लखनऊ के निर्देश पर पुलिस टीम लगातार अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है, जिसका सकारात्मक परिणाम जनता के सामने आ रहा है। इस सफल कार्रवाई के बाद, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


