ब्यूरो ऋषभ तिवारी
नई दिल्ली/गोंडा।।
भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भा.ज.पा.प्रणित ) के राष्ट्रीय महासचिव एवं वन, पर्यावरण एवं जलवायु संवर्धन परिषद भारत के वाइस चेयरमैन श्री सर्वेश पाठक ने आज गोंडा के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अपने पैतृक गांव विद्यानगर, करवा, मोतीगंज में सड़क निर्माण की मांग की है।

पत्र में श्री पाठक ने उल्लेख किया कि गांव तक जाने वाली मुख्य सड़क अत्यंत जर्जर अवस्था में है, जिससे बरसात के समय ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं आपातकालीन सेवाओं को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि अभिलंब कार्रवाई करते हुए पक्का सड़क निर्माण (सीसी रोड / पीडब्ल्यूडी मानक के अनुसार) कराया जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके।
श्री पाठक ने कहा कि यह कार्य जनहित में अत्यंत आवश्यक है और शासन की विकास नीतियों के अनुरूप भी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस दिशा में त्वरित कदम उठाएगा।



