
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।। ड्यूटी से घर जा रहे विद्युत संविदाकर्मी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत। साइकिल से घर जा रहा था युवक, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर। अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत।

बता दें अचलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अड़ेरूवा के मजरा नथई खेड़ा निवासी संदीप 30 पुत्र रामू यादव गुरुवार 24 जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे बंथर औद्योगिक क्षेत्र स्थित विद्युत सब स्टेशन से ड्यूटी करके साइकिल से घर जा रहा था । उन्नाव लालगंज हाइवे के कोरारी मोड के निकट सड़क पार करते समय पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । इससे संदीप घायल होकर सड़क पर गिर गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से उसे सीएचसी भेजा। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान देर रात संदीप की मौत हो गई ।
संदीप की शादी 7 माह पूर्व नवाबगंज क्षेत्र के दिर्गत खेड़ा गाँव में हुई थी। मृतक संदीप भाई व बहनों में सबसे बड़ा था। घटना के बाद परिवारजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

