
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।। मनचले को छात्रा ने सिखाया सबक, अश्लील इशारे करता था मनचला, छात्रा ने दिखाया साहस।
जनपद के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्रके पोनी रोड स्थित एक मिठाई की दुकान के पास छात्रा ने मनचले को सिखाया सबक। छात्रा ने साहस दिखाते हुए मनचले पर बरसाए थप्पड़। राहगीरों ने घटना का बना लिया विडियो। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर शुरू की जाँच।
छात्रा ने बताया कि वह रोज की तहर अपने स्कूल जा रही थी। मिठाई की दुकान के पास खड़े मनचले नाम (अज्ञात) उसे रोक के अश्लील इशारे करने लगा। छात्रा ने साहस दिखाते हुए उसपर ईट और थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिया। छात्रा का साहस देखते हुए राहगीरों ने घटनाक्रम को मोबाइल में कैद कर लिया।

घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने छात्रा व आसपास के लोगों से जानकारी ली। विडियो व चश्मदीदो के आधार पर मामले को दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।



