
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।जिले में स्मार्ट मीटर स्मार्ट नहीं, ‘तेज तर्रार’ निकले! उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन द्वारा चलाए जा रहे कॉमर्शियल मेगा कैंप अभियान के तहत अधिशाषी अभियंता दीपक मिश्रा ने नवाबगंज और अजगैन उपखंड में कैंप का निरीक्षण किया। रजिस्टर देखे, कार्यों का अवलोकन किया, लेकिन उपभोक्ताओं की चिंता का समाधान नहीं हुआ।
मस्जिद के पास करीब आधा सैकड़ा घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए थे। अब वहां के लोग कह रहे हैं कि मीटर बिजली से तेज़ भाग रहा है!
बिलों में अचानक भारी उछाल उपभोक्ता हैरान-परेशान।
“पहले 300-400 रुपये का बिल आता था, अब 800-1000 रुपये! क्या हमने AC चालू रखा है?”— एक नाराज़ उपभोक्ता।
अधिकारियों का जवाब?
शिकायतों पर अधिकारी बोले — जितनी यूनिट जलेगी, उतना बिल आएगा।”
लेकिन जब उपभोक्ताओं ने मीटर के तेज़ी से दौड़ने की बात की, तो कहा — “देख लेंगे” और चलते बने!
जमीन पर हकीकत?
नवाबगंज में सबसे ज्यादा शिकायतें
कई मीटर एक जैसे समय में अचानक हाई रीडिंग दिखा रहे
कोई ठोस जाँच या समाधान अभी तक नहीं
अब सवाल ये है —
क्या स्मार्ट मीटर लोगों के लिए सुविधा हैं या सिरदर्द?
क्या विभाग केवल आंकड़ों की समीक्षा कर रहा है या जनता की भी सुनेगा?



