
गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय नगर के नवागत उपखंड अधिकारी मुन्नीलाल ने नगर के पीरनगर,प्रकाशनगर, लोटन इमली तथा रौजा उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपकेंद्रों पर तैनात बिजली कर्मियों से बिजली व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।
इसके बाद उन्होने रौजा उपकेंद्र पहुंचे जहां ट्रांसफार्मरों का निरीक्षण कर बिजलीसुरक्षा से संबंधित जानकारी लिया। उन्होंने कर्मियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि नगर वासियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चालू रखने के लिए दिन रात मेहनत करने की जरूरत है। इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होने निर्देश दिया कि छोटे छोटे फॉल्ट को कम समय में सही किया जाय नहीं तो ज्यादा समय लेने वाले कर्मियों पर कार्रवाई तय है क्योंकि छोटे छोटे फॉल्ट पर ज्यादा लाइनमैन द्वारा समय लेने पर उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत होती है। इसके साथ ही राजस्व वसूली के बारे में सभी नोडल अधिकारी को सख्त निर्देश दिया है कि राजस्व वसूली में जो लापरवाही करेगा उसके ऊपर कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी बताया कि बिजली उपभोक्ता की समस्या प्राथमिकता के तौर पर सुनी जाएगी एवं त्वरित निस्तारण किया जाएगा।


