संवाददाता शिवम शर्मा
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के वांछित अभियुक्त को 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद मिस कारतूस .315 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 29.06.2025 को आशू पुत्र राजू निवासी फत्तेपुर थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव की तहरीर पर थाना गंगाघाट में मुकदमा अपराध संख्या 372/25 धारा 329(3)/352/351(3)/109 बीएनएस बनाम 1. महेन्द्र पुत्र सत्यपाल 2. रोहित पुत्र महेन्द्र निवासीगण उपरोक्त पंजीकृत किया गया था।
दिनांक 30.06.2025 को थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त रोहित उर्फ कल्लू पुत्र महेन्द्र गौतम निवासी ग्राम फत्तेपुर मजरा रौतापुर थाना गंगाघाट उन्नाव 19 वर्ष को नाजायज 01 अदद तमंचा .315 बोर व 01 अदद मिस कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आर्मस एक्ट की बढोत्तरी की गई।


