
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।सफीपुर में बच्ची से अश्लील हरकत का मामला:
आरोपी को संरक्षण देने वालों पर गिरी गाज, चार गिरफ्तार
पुलिस की चार टीमें आरोपी नौशाद की तलाश में जुटीं, पीड़िता की मां ने जताया भरोसा
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी नौशाद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार टीमें गठित की हैं
मामले में बड़ा खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को पनाह देने वालों पर शिकंजा कस दिया है
पुलिस ने संरक्षण देने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है
घटना के बाद से पुलिस लगातार सक्रिय है और मुख्य आरोपी नौशाद की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश दी जा रही है
एस ओ सुब्रत नारायण त्रिपाठी ने बताया कि नौशाद की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों को लगाया गया है, जो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं.उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा
वहीं पीड़िता की मां का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया है
उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज कराते ही पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाई और लगातार कार्रवाई कर रही है
उन्होंने मांग की है कि मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसे सख्त सजा दिलाई जाए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा घिनौना कृत्य करने की हिम्मत न कर सके
पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी नौशाद का लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है और उसके नजदीकी लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है


