
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।बाइक की सर्विस कराने जा रहे हिलौली निवासी संजय की मार्ग दुर्घटना में मौत। बताया जा रहा है कि, वह अपने साथी दिनेश के साथ बसहा तिराहा पर स्थित बाइक सर्विस दुकान में गाड़ी की सर्विस के लिए जा रहे थे। जहां मोतेश्वर तिराहे के पास रोडवेज बस को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहा लोडर ने बाइक को जोरदार टक़्कर मार दी।टक़्कर लगने से संजय बाइक सहित अनियंत्रित होकर गिर गया।तभी लोडर का पहिया संजय के सिर चढ़ गया। जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।वहीं साथी दिनेश को घायलवस्था में सीएचसी मौरावां में भर्ती कराया गया। इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर आगे की कार्यवाई में जुट गई। घटना मौरावां कस्बे के मोतेश्वर मंदिर के पास की।

