
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के दिशा-निर्देशों पर मड़ियांव पुलिस को चेकिंग के दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास मौजूद थे, मुखबिर की सूचना मिली कुछ लोग अवैध गांजे के साथ थाना मड़ियांव की पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए थे, चैतन्य कोचिंग के सामने वाले पार्क में, कुछ लोग बैठे हैं इनके पास नाजायज गाजा है, थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा के निर्देश पर पुलिस टीम पहुंचकर आरोपियों को पकड़ लिया गया, नाम पूछा तो 1 बबलू अवस्थी हाल पता पीली कॉलोनी दाऊदनगर फैजुल्लागंज थाना मड़ियांव 2 विनय तिवारी निवासी कसाईबाड़ा पुरानी मस्जिद के पीछे नौबस्ता थाना मड़ियांव 3 सतीश कुमार सिंह निवासी पीली कॉलोनी दाऊदनगर फैजुल्लागंज लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया।
कब्जे से अवैध गांजा 3980 किलोग्राम बरामद हुआ,
थाना मड़ियांव के प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी की और आरोपीगण के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लखनऊ कमिश्नर के निर्देशों के तहत, पुलिस टीमें अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही हैं।


