
कानपुर।।जनपद कानपुरनगर नगर निगम मुख्यालय भूमितल पर स्थित नागरिक सुविधा केंद्र पर ई-रिक्शा,ई-ऑटो का क्यू.आर. कोड वितरण का शुभारंभ माननीय महापौर प्रमिला पाण्डेय मंडलायुक्त, संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) एवं नगर आयुक्त द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपायुक्त यातायात रवींद्र कुमार,अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अर्चना सिंह एवं नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।क्यू.आर. कोड आधारित ई-रिक्शा प्रबंधन के फायदे कुछ इस प्रकार हैं।
इससे यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुगम बनाया जा सकेगा।
शहर के प्रमुख बड़े चौराहों पर यातायात के दबाव को कम किया जा सकेगा।
इस क्यू .आर. कोड के माध्यम से ई-रिक्शा,ई -ऑटो को एक निर्धारित रूट का आवंटन किया गया है।
यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या हो तो क्यू.आर. कोड को स्कैन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।
यह प्रणाली विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा में मदद करती है क्योंकि क्यू.आर. कोड स्कैन करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है और इसे साझा भी कर सकते है।


