
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।सफीपुर नगर पंचायत में जाम का झाम!
सड़क नहीं, बनी है पार्किंग — प्रशासन मौन!
सफीपुर नगर पंचायत के बगल स्थित राखी गुटिया क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।
यहां सड़क को ही पार्किंग बना दिया गया है — जो भी आता है, बाइक या कार वहीं खड़ी कर चला जाता है।
नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी कर रहे है एसी वाले कमरों में आराम ….
नहीं रेंग रही है जू उनके कानो पर …
नगर पंचायत कार्यालय में आकर एसी में बैठकर कर रहे है अपनी नौकरी पूरी…
बाहर रोड पर लगे जाम में जनता कर रही है त्राहिमाम….
हर रोज़ भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
एम्बुलेंस तक फँस जाती हैं!
स्कूल टाइम पर हालात सबसे ज्यादा खराब हो जाते हैं।
प्रशासन अब भी मौन!
कई बार खबर चल चुकी हैं लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
प्रशासन कब जागेगा?
क्या किसी बड़ी दुर्घटना का इंतज़ार है?
क्या आम जनता की परेशानी अब कोई मायने नहीं रखती?
स्थानीय लोगों की मांग:
तुरंत सड़क किनारे “नो पार्किंग” के साइन लगाए जाएं।
पुलिस द्वारा नियमित गश्त हो।
अतिक्रमण हटाया जाए और वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।



