
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव । दीपक भूकर पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में पुलिस लाइन का बल तथा विभिन्न कार्यालयों एवं थानों में नियुक्त पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए। परेड निरीक्षण के पश्चात एसपी द्वारा पुलिस लाइन परिसर, पुलिस लाइन ग्राउंड, नवनिर्मित भवन, बैरिक, क्वार्टर गार्ड, परिवहन शाखा, पीआरवी वाहन, गार्द रजिस्टर तथा पुलिस लाइन में चले रहे निर्माण कार्यों आदि का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। इस दौरान मधुपनाथ मिश्रा क्षेत्राधिकारी सफीपुर, प्रदीप मौर्य क्षेत्राधिकारी लाइन, अब्दुल रशीद प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


