
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।सफीपुर उन्नाव तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया.समाधान दिवस में पहुंचे कुल 93 फरियादियों अपनी अपनी शिकायत दर्ज कराई जिसमें से केवल राजस्व से संबंधित 4 मामलों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका.उपजिलाधिकारी ने शिकायतों के गुणवत्ता पूर्ण समय से निस्तारण के लिए संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया.
शनिवार को आयोजित होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस बकरीद पर्व के होने की वजह से उस दिन संपन्न नहीं हो सका था. जनसमस्याओं को देखते हुए संपूर्ण समाधान दिवस का सोमवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी शिवेंद्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया.समाधान दिवस में राजस्व के सबसे ज्यादा 54 मामले पहुंचे वहीं पुलिस के 7,समाज कल्याण 6,विकास विभाग के 9,विद्युत के 5,पूर्ति विभाग के 2 व अन्य 10 समेत कुल 93 फरियादियों ने पहुंच फरियाद लगाई जिसमें से केवल राजस्व के ही 4 मामलों का मौके पर निस्तारण हो सका. उपजिलाधिकारी ने सभागार में मौजूद सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगणों को साफ निर्देश दिए हैं कि शिकायत कर्ताओं की समस्याओं के गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए मौके पर पहुंचे.यदि किसी भी विभाग की शिकायत का समय से निस्तारण नहीं किया गया तो जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी.
समाधान दिवस प्रमुख रूप से क्षेत्राधिकारी मधुपनाथ मिश्रा,तहसीलदार आशुतोष उपाध्याय, खण्ड विकास अधिकारी श्वेता त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी अनीता शाह,अधिशाषी अधिकारी विनीत कुमार श्रीवास्तव,विद्युत उपखंड अधिकारी एजाज खान, एस ओ सुब्रत नारायण त्रिपाठी सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे.


