
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।गंगाघाट कोतवाली से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजे गए आरोपी ने सुरक्षाकर्मियों की अनदेखी में बनवाई अपनी रील सोशल मीडिया पर वायरल।
बताते चलें बीते दिन शांति भंग करने के आरोप में गंगाघाट कोतवाली प्रभारी ने कार्यवाही करते हुए कोतवाली अंतर्गत ब्रह्मनगर इलाके के एक युवक को गिरफ्तार कर नगर मजिस्ट्रेट में पेश किया था
जिस पर युवक द्वारा उन्नाव न्यायालय परिसर के नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर तथा रास्ते में सुरक्षाकर्मियों के साथ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया
सवाल यह है। कि क्या न्यायालय परिसर का इस तरह वीडियो बना कर फूहड़ गाने लगा सोशल मीडिया पर डालना कानूनन उचित है।अगर हां तो आने वाले समय में फूहड़ता और रील बनाने की बीमारी न्यायालय परिसर में भी देखने को मिल सकती है।
और अगर नहीं तो युवक अभी तक गिरफ्तार कर जेल क्यों नहीं भेजा गया,वही दूसरा जिस प्रकार युवक ने पुलिसकर्मियों के साथ की रील बना कर सोशल मीडिया पर वायरल की गई है अगर बीच रस्ते युवक को कुछ हो जाता तो सारी जिम्मेदारी उन पुलिसकर्मियों की होती जो इस युवक को ले जा रहे थे
ऐसे पुलिसकर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल


