लखनऊ:उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने आज पत्रकारों को लेकर एक सराहनीय बयान दिया। उन्होंने कहा कि—
पत्रकारों की भूमिका सिर्फ खबरों की रिपोर्टिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि वे समाज की दिशा तय करने वाले विचारों को भी आकार देते हैं। उनकी सुरक्षा और गरिमा बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है।
DGP का यह बयान उस समय आया है जब कई जिलों में पत्रकारों के साथ बदसलूकी की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा…
हर थाना, हर चौकी को यह निर्देश दिया गया है कि पत्रकारों की शिकायतों को प्राथमिकता दी जाए और उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए।
न्होंने यह भी जोड़ा कि जल्द ही सभी जनपदों में “पत्रकार सहायता प्रकोष्ठ” की स्थापना की जाएगी ताकि मीडियाकर्मियों को त्वरित सहयोग मिल सके। यह बयान मीडिया की स्वतंत्रता और सुरक्षा के प्रति एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।


