
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
बांगरमऊ,उन्नाव विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को वन क्षेत्राधिकारी द्वारा तकिया स्थित वृद्धाश्रम में तथा नगर पालिका भवन में पालिथीन प्रयोग के विरुद्ध जागरूकता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विधायक श्रीकांत कटियार ने परिसर में एक पेड़ मां के नाम रोपित किया।
पालिका चेयरमैन रामजी गुप्ता द्वारा पालिका भवन में पालिका कर्मचारियों की पालिथीन और प्लास्टिक के प्रयोग के विरुद्ध आयोजित रैली में भाग लिया। साथ ही उन्होंने अधिशासी अधिकारी आवास परिसर में मां के नाम छायादार व फलदार वृक्ष की पौध भी रोपित की। इसके अलावा वन क्षेत्राधिकारी नीरज विद्यार्थी द्वारा ग्राम तकिया निगोही स्थित वृद्धाश्रम परिसर में बरगद, पीपल, नीम, पाकड़, अमरूद , कटहल व बालम खीरा आदि वृक्षों की पौध रोपित की गई। उन्होंने आयोजित संगोष्ठी में लोगों को प्लास्टिक के दुष्परिणाम की विस्तृत जानकारी दी। गोष्ठी में उप रेंजर राजीव कुमार व प्रदीप कुमार, वन दरोगा अवधेश अवस्थी व पप्पू यादव सहित सभी वन कर्मियों के अलावा वृद्धाश्रम के प्रबंधक पी एन सिंह व उन्नाव पब्लिक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य आर बी सिंह ने भी भाग लिया। पालिका कर्मचारियों की जागरूकता रैली में चेयरमैन रामजी गुप्ता, बीडीओ निशा सागर विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी गुंजन गुप्ता, वरिष्ठ लिपिक रवीन्द्र कुमार, मुकेश, सुनील, सुरेन्द्र यादव व नारायन गुप्ता आदि सहित सभी पालिका कर्मी शामिल हुए।

