
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।गंगाघाट जनपद उन्नाव के शुक्लागंज राजधानी मार्ग पर मरहाला चौराहे पर सरकारी जमीन पर कब्जा होने की सूचना पर पहुंची सर्वे विभाग की टीम सर्वे के बाद 2 दिन के अंतराल में रिपोर्ट सार्वजनिक करने की बात सामने आयी परंतु सर्वे विभाग द्वारा बीते वर्षों में भी जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी यह सिलसिला ही है जिससे नगर पालिका की जमीनों पर पूंजीपतियों ने कब्जा कर रखा है और वर्षों से व्यापार कर लाखों कमा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अतीक्रमण के नाम पर गरीब जनता की झोपड़पत्तियां उजाड़ दी जाती है मरहाला चौराहा पर बने हुए विशाल इमारत गेस्ट हाउस सूर्या गैलेक्सी जिसका कुछ भाग अवैध रूप से कई वर्षों से पूर्णता निर्मित है जिसकी कई बार शिकायतों को लेकर पूर्व में रही जिलाधिकारी द्वारा सर्वे की टीम गठित कर जांच के आदेश दिए गए थे जिसमें लगभग सात लेखपालों द्वारा टीम ने पहुंचकर मौके पर चूंना डालकर नगर पालिका परिषद गंगाघाट के कर्मचारियों के समक्ष चौहदी नापी थी जिसकी जांच को जिलाधिकारी के आदेश पर दिनांक 25.07. 2019 को टीम गठित कर ग्राम मजरा पीपर खेड़ा एहतमाली परगना हाड़हा की गाटा संख्या 4 के सीमाएं संबंधी आख्या पेश की जिसमें गाटा संख्या चार में सीमांकन में पाया गया कि गाटा संख्या 4 के उत्तर पश्चिम में स्थाई कब्जे के रूप में तीन मंजिला मकान रकवा 142.50 वर्ग मीटर तथा इस मकान के बगल में एक नींव भरा हुआ प्लांट रकवा 126 मी पाया गया गाटा संख्या 4 के दक्षिण की ओर बढ़ने पर एक अस्थाई सीमेंट के पत्थरों वाली बाउंड्री रकवा 796 वर्ग मीटर व उसके आगे दक्षिण की ओर 288 वर्ग मीटर इंटरलॉकिंग रास्ता है रास्ते के बाद 640 वर्ग मीटर सूर्या गैलेक्सी लान में सम्मिलित है इसी से लगा हुआ गाटा संख्या 3 का आशिक भाग रास्ते में 72 वर्ग मीटर व सूर्य गैलेक्सी लान में 120 वर्ग मीटर सम्मिलित है इस प्रकार गाटा संख्या चार का सीमांकन कई कर्मचारियों के समक्ष सर्वे टीम द्वारा उप जिलाअधिकारी व जिलाधिकारी को प्रेषित किया गया था जिसकी रिपोर्ट 03/08/2019 को प्रस्तुत की गई थी इसके पश्चात कार्यवाही शून्य दिनांक 5 जून 2025 दोबारा जांच करने पहुंचे दो अधिकारी जिन्होंने रिपोर्ट आ,रो के माध्यम से देने की बात कही नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी जांच के दौरान नहीं पहुंच सके अधिकारियों व सर्वे विभाग द्वारा मामले को संज्ञान में नहीं लिया जिसके चलते दो लोगों की टीम जांच करने पहुंची और सही निष्कर्ष तक पहुंच कर उत्तर नहीं मिल सका की नगरपालिका सही है या फिर खाता नंबर पांच बेचने वाले व्यक्ति कितनी बार होगी मरहाला चौराहे पर स्थित सरकारी जमीन का सर्वे और जांच उन्नाव प्रशासन कब सही निष्कर्ष पर पहुंचकर निर्णय ले सकेगा की जमीन सरकारी है या फिर नहीं

