
सुल्तानपुर-बावन गांव में फैले हुए कच्छवाहा वंशी क्षत्रियों की कुलदेवी दुर्गा माता के स्थान पिलाई कोट देवनगर अखंडनगर सुल्तानपुर में 29 मई से चल रही श्रीराम कथा का आज 2 जून को हवन पूजन के साथ सुखद समापन हुआ।व्यास पीठ पर विराजमान श्री 108 श्री निवास दास वेदांती जी महाराज ने क्षेत्र वासियों का आभार जताया कि 20 वर्षों के वनवास के पश्चात पुनः माताजी के दरबार में उपस्थित होने का अवसर मिला। व्यास पीठ से 5 दिन अनवरत श्रीराम जी की जीवन लीलाओं का वर्णन किया गया और भक्तजन पूरी तन्मयता से 3 बजे से 7 बजे तक कथा का श्रवण करते रहे। अंतिम दिन कथा में पूर्व विधायक इसौली चंदभद्र सिंह सोनू भी पहुंचे और पूरा समय दिए। व्यास पीठ से पूरा आशीर्वाद प्राप्त किए।राजेश सिंह जिला मंत्री भाजपा भी पहुंचे और कथा श्रवण किए।अनुज रत्नेश सिंह प्रवक्ता/सचिव निषाद पार्टी लगातार तीन दिन तक कथा में उपस्थित रहे और पूरा सहयोग किए।आयोजक मंडल द्वारा कथा के अंतिम दिन शाम को भंडारा/महाप्रसाद की व्यवस्था की गई । कथा श्रवण करने वाले 52 गांव के श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से श्रीराम कथा की व्यवस्था में तन मन धन से सहयोग किया और कथा सकुशल संपन्न करवाने में अपना प्रयास किया।देवी मंदिर पर आयोजित श्रीराम कथा का पूरा आयोजन कन्हाइन समिति के अध्यक्ष बाबू सुरेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुआ। समिति के सदस्य गण बाबू प्रेमचंद सिंह,अनिल सिंह, अशोक सिंह, यशवंत सिंह,इंद्रसेन सिंह, संतराम मौर्य, सीताराम वर्मा , विनोद कुमार सिंह,विंध्य वासिनी प्रताप सिंह, आलोक सिंह,आद्या प्रसाद सिंह, डॉ गंगा प्रसाद सिंह, राम प्रकाश सिंह, विनय सिंह, जगदंबा सिंह, हेमराज सिंह, संतोष सिंह, जेठू सिंह,जय प्रकाश सिंह ने आयोजन में अपना पूरा समर्पण दिया. कथा समापन की जानकारी मनोज प्रभाकर सिंह के द्वारा दी गई.



