
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बछौरा गांव निवासी 28 वर्षीय कुनाल विमल बाइक से घर लौट रहे थे। चौराहे के पास भगतखेड़ा गांव के 65 वर्षीय मेडी लाल सड़क पार कर रहे थे। कुनाल ने वृद्ध को बचाने का प्रयास किया। लेकिन बाइक असंतुलित होने से दोनों की टक्कर हो गई। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को पुरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बता दे कि डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया। लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। मेडी लाल अपने खेत से लौट रहे थे। कुनाल विमल विदेश में नौकरी करते थे और छुट्टी पर घर आए थे। हादसे की खबर से बछौरा और भगतखेड़ा गांवों में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार पंचनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।