
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव। जिला अस्पताल में गुरुवार को आशा बहुओं ने सुरक्षा गार्डों के खिलाफ प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन्हें मरीजों के साथ अस्पताल में प्रवेश से रोका जा रहा है। अस्पताल के मुख्य गेट पर सुरक्षा गार्डों और आशा बहुओं के बीच तीखी बहस हुई। आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे सालों से स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों से मरीजों को अस्पताल लाती हैं। लेकिन अब सुरक्षा गार्ड उन्हें मरीजों के साथ अंदर जाने से रोक रहे हैं। आशा बहु गीता, सुनीता और कुसुम ने बताया कि गार्डों ने उनके साथ बदसलूकी की। गार्डों का कहना था कि बाहरी लोगों के कारण अस्पताल में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। बता दे कि पहले भी जिला अस्पताल के सुरक्षा गार्ड विवादों में रहे हैं। मरीजों के परिजनों और कर्मचारियों के साथ उनकी कहासुनी की घटनाएं सामने आई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन इन मामलों को गंभीरता से नहीं लेता। आशा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि अस्पताल प्रशासन सुरक्षा गार्डों के व्यवहार में सुधार नहीं करता और उन पर कार्रवाई नहीं करता, तो वे अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखें