
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मकूर, कुसुंभी व अजगैन में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया जिसमें सी आई एस एफ रहमान खेड़ा लखनऊ व कृषि विज्ञान केंद्र धौरा उन्नाव के वैज्ञानिक व कृषि विभाग के विभिन्न अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई व कृषि वैज्ञानिक किसानों के खेत तक कार्यक्रम के अंतर्गत ड्रोन की उपयोगिता का सजीव प्रदर्शन किया गया कार्यक्रम में ग्राम प्रधान व कृषि विभाग के कर्मचारी संजय कुमार राजपूत, रामकिशोर, जितेन्द्र कुमार, ज्योति गुप्ता, मंदीप सक्सेना, राधाकृष्ण वर्मा, सुशील कुमार व कृषि वैज्ञानिक. डॉ. ए.के. डॉ. अर्चना, डॉ. सुनील कुमार सिंह, डॉ. अंजू बाजपेई व सहकारिता विभाग से जयसिंह राजपूत व पशुपालन विभाग से डॉ. राजेश मौर्या व डॉ. सईद अहमद व भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।