
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।विधायक पुरवा अनिल सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा से शिष्टाचार भेंट किया।
इस मुलाकात के दौरान मैंने उन्हें एक पत्र सौंपते हुए पुरवा नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दिए जाने तथा ग्राम हिलौली को नगर पंचायत घोषित किए जाने की मांग रखी।
साथ ही पूर्व में स्वीकृत विद्युत उपकेंद्रों को शीघ्र संचालित कराए जाने तथा क्षेत्र की जर्ज़र विद्युत लाइनों को बदलवाने का अनुरोध भी किया, जिससे क्षेत्रवासियों को सरकार की मंशा के अनुरूप और बेहतर विद्युत आपूर्ति का लाभ मिल सके।
मंत्री ए के शर्मा ने सभी विषयों को सुना और शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।



