
संवाददाता शिवम शर्मा
उन्नाव।।विकासखंड सिकंदरपुर सिरोसी क्षेत्र शंकरपुर सराय में बैंक ऑफ़ इंडिया के सामने निजी संपत्ति को लेकर चाचा व भतीजे में हुई मारपीट जिसमें चाचा के सर में आई चोट आपको बता दें की संपत्ति को लेकर आए दिन घर में विवाद हुआ करता था जिसको लेकर आज चाचा व भतीजे में घमासान हो गया जिसमें चाचा के सिर में आई गंभीर चोटें वहीं भतीजे के भी सर में आई चोट दोनों हुए लहू लोहान हो गए आपको बता दें अनुज पुत्र रामकृष्ण एवं राहुल पुत्र रामकिशन दोनों भाई-भाई हैं बैंक आफ इंडिया के सामने बने मकान में कब्जे को लेकर आपस में रोज कहा सुनी होती थी वहीं आज अनुज की पत्नी आरती एवं उसका बेटा शंकरपुर सराय मकान में पहुंच घर में ताला लगा देख अनुज से वाद विवाद करने लगे जिसको लेकर बात बढ़ी और मारपीट हो गई वही अनुज की माता का कहना है की राहुल को पहले से चल अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया गया था । वहीं राहुल व राहुल की पत्नी ने घर की बिक्री भी कर दिया कानपुर की किसी पार्टी ने लिखा पढ़ी भी करवा लिया बात यही उठती की माता जी की प्रापर्टी को बेटा व बहु कैसे बेंच सकते हैं । अनुज की माता जी का कहना है की ये गलत तरीके से घर को बेचा गया है । लड़ाई की सूचना पर गंगा बैराज चौकी प्रभारी मान सिंह अपने फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर शांति व्यवस्था बनाकर दोनो भाइयों को थाने ले गए

