
नगर संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।। नवाबगंज सोहरामऊ पंचशिला इंटरनेशनल स्कूल स्थित लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस हाईवे सोहरामऊ उन्नाव के छात्र-छात्राओं, उपप्रधानचार्या, शिक्षक शिक्षिकाओं को राजभवन के आमंत्रण पत्र पर राजभवन लखनऊ (यू.पी )भ्रमण करने का अवसर प्राप्त हुआ पंचशिला स्कूल के विधार्थी बसों द्वारा गीत संगीत का आनंद लेते हुए 10 बजकर 30 मिनट लगभग पर राज भवन पहुंचे l जहां पर स्वागत समिति द्वारा स्वागत की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद वहां पर स्थित विभिन्न प्रकार के शाक एवं पुष्प वाटिका का अवलोकन करते हुए अन्नपूर्णा हाल,,स्वामी विवेकानंद की मूर्ति,नक्षत्र,राशि एवं नवग्रह वाटिका, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नक्षत्र वाटिका, कमल ताल, मसालों द्वारा निर्मित भारत का मानचित्र, राज भवन में लहराता हुआ राष्ट्रीय ध्वज आदि का विहंगम दृश्य देखकर सभी बच्चे बहुत ही प्रफुल्लित हुए इस दौरान पंचशिला स्कूल के लगभग 500 छात्र छात्रायें राजभवन भ्रमण के लिए गए वहां उपस्थित श्री त्रिलोकीनाथ जी ( ए. डी. सी, राजभवन,लखनऊ यू. पी श्री राधेश्याम जी ए. डी. सी, राजभवन,लखनऊ यू. पी ), के सहयोग से ही छात्रों क़ी विजिट कुशलतापूर्वक सफल रही l उन्होंने छात्रों एवं प्रवंध तंत्र क़ी भूरि भूरि प्रशंसा क़ी व शिक्षिक शिक्षिकाओं से विद्यालय के छात्रों का अनुशासन, गणवेश एवं योग्यता के बारे में विस्तार से चर्चा क़ी तथा छात्रों के अनुशासन और कौशल को देखते हुए दुपहर के भोजन क़ी भी व्यवस्था क़ी जहाँ एक ओर सभी छात्रों ने प्रसन्नता पूर्वक राजभवन घूमने का अनुभव साझा करते हुए बताया कि आज के दिन हम लोगों के लिए स्मरणीय है बहुत अच्छा लगा कि हम लोगों ने राजभवन को अंदर से देखा वहीं शिक्षक शिक्षिकाओं ने कहा कि हम राज्यपाल जी को धन्यवाद करते हैँ कि हमें और हमारे बच्चों को यह मौका दिया भ्रमण से आने के बाद संस्थान के संस्थापक बद्री विशाल तिवारी ने बच्चों को बधाई दी व कहा कि आप राजभवन गए बहुत ख़ुशी कि बात है उन्होंने बच्चों को भविष्य में उन्नति के लिए आशीष दिया


