
-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता


प्रेस विज्ञप्ति
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मोहनलालगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
जनपद की पांचो तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 525 प्रकरण प्राप्त हुए, 94 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर किया गया
तहसील मोहनलालगंज में ज़िलाधिकारी द्वारा किया गया 40 प्रकरणों का निस्तारण
सभी अधिकारी विधिक प्रक्रियाओ के अनुपालन करते हुए ससमय प्रकरणों का निस्तारण करना कराएंगे सुनिश्चित-ज़िलाधिकारी
समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करके शिकायतकर्ताओं को कराया जाए अवगत-ज़िलाधिकारी
त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण के सख्त निर्देश-जिलाधिकारी
लखनऊ 15 फरवरी 2025
जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 ने बताया कि जनपद की पांचों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये गये । जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना शासन की प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जाकर जांच कर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करायें और यदि संज्ञान में आया कि निस्तारण की गुणवत्ता से शिकायत कर्ता संतुष्ट नही है या निस्तारण में लापरवाही बरती गयी है तो सम्बन्धित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
श्री विशाख जी0 ने बताया कि तहसील मोहनलालगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 179 प्रकरण प्राप्त हुये, जिसमें से 40 प्रकरणों का निस्तारण विभिन्न टीमो के माध्यम से तत्काल कर दिया गया। शेष प्रकरणों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में सुनिश्चित करा दिया जायें।
उन्होंने बताया कि आज के सम्पूर्ण समाधान दिवसो में तहसील सदर में 45 में से 12 प्रकरण का निस्तारण प्रकरण, तहसील मलिहाबाद में 114 में से 07 प्रकरण का निस्तारण, तहसील बी0के0टी0 में 104 में से 26 प्रकरण का निस्तारण, तहसील मोहनलालगंज में 179 में से 40 प्रकरण का निस्तारण तथा तहसील सरोजनीनगर में 83 में से 09 प्रकरण का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को उपलब्ध करा दिये गये। आज जनपद में पुलिस 88, राजस्व एवम पुलिस संयुक्त 05, राजस्व 292, विकास 49, शिक्षा 01, स्वास्थ्य 03, समाज कल्याण 09, नगर निगम 04 तथा अन्य 74 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए है।
समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए की आज जो भी प्रकरण प्राप्त हुए है उनके निस्तारण के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। सभी प्रकरणों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में करते हुए, फोटो व वीडियो सहित आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
समाधान दिवस से पहले जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण तहसील का भ्रमण करते हुए सभी पटलों का भी निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा खतौनी रूम, कंप्यूटर रूम, अभिलेखागार, समस्त न्यायालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि तहसील में भीड़ को देखते हुए खतौनी काउंटरों की संख्या बढ़ाना सुनिश्चित कराया जाए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी तहसील मोहनलालगंज श्री बृजेश वर्मा, तहसीलदार मोहनलालगंज श्री शशांक उपाध्याय, पुलिस, समाज कल्याण सहित विभिन्न स्तरों के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



